फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्यूड़ा में तेंदुओं का जोड़ा रात भर दहाड़ते से ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज गढ़खेत के मन्यूड़ा के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं। गांव के प्राथमिक स्कूल से लगी झाड़ियों में दो तेंदुओं के छिपे होने की सूचना से लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार मंगलवार की रात तेंदुए आबादी वाले क्षेत्र में दहाड़ते रहे। जिससे लोग ग्रामीण सहमे हुए हैं।

प्राथमिक पाठशाला मन्यूड़ा के परिसर में कुरी लैंटाना की बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी हुई हैं। झाड़ियों में को दिन में ग्रामीणों को दो तेंदुए दिखाई दिए थे। झाड़ियों में तेंदुओं के छिपे होने की सूचना पर स्कूल प्रशासन से बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन विभाग की टीम को वहां तेंदुए नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए सोमवार की रात गांव में दहाड़ते रहे। तेंदुओं को भगाने के लिए ग्रामीणों ने रात में कनस्तर बजाए। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मन्यूड़ा गांव निवासी दीप पाठक, शंकर सिंह रावत, जैसर के पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील पांडे, शंकर रावत, हरीश रावत उर्फ खान ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें