फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडी पांडे व जीबी पंत अस्पतालों में दवाई खरीद को

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में अस्पतालों में दवाई खरीद के लिए 80.80 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। इसमें बीडी पांडेय महिला अस्पताल के लिए 8.80 लाख रुपये, बीडी पांडे पुरुष अस्पताल के लिए 57 लाख और जीबी पंत अस्पताल के लिए 15 लाख रुपये की दवाइयां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रोगियों को बाहर से दवाइयां खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़नी चाहिए। जेनेरिक दवाओं की पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए। बाहर से दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गर्भवती महिलाओं को दवाइयों की कमी नहीं होनी चाहिए। सुमन ने चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पूर्ति के लिए डीजी हेल्थ से पत्राचार करने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सचिव डा. वीके पुनेरा, सदस्य मनोज जोशी, अरविंद पडियार, कंचन भंडारी, निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डा. तारा आर्या, मुख्य कोषाधिकारी अनीता आर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भारती राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बीडी पांडे और जीबी पंत अस्पतालों में दवाई खरीद को 80.80 लाख की मंजूरी
डीएम की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में लिया गया फैसला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें