फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना से मिलेगी 33 प्रतिशत सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पर्यटन विभाग रोजगार खोलने के लिए वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में 33 और मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रहा है। इसके लिए बेरोजगार युवा पर्यटन विभाग से मिल रही सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए आगे आ रहे हैं। पर्यटन विभाग वाहन और गैर वाहन सब्सिडी के रुप में वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना के तहत सब्सिडी दे रहा है।
विज्ञापन



रोजगार के लिए वीर चंद्र गढ़वाली योजना से मिलेगी 33 प्रतिशत सब्सिडी
पहाड़ी क्षेत्रों में 33 और मैदानी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत सब्सिडी

वाहनों में 25 प्रतिशत सब्सिडी तय
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जो लोग टैक्सी वाहनों में सब्सिडी लेंगे उन्हें 25 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसमें आवेदक बाइक, टैक्सी और ट्रैवल्स के लिए सब्सिडी ले सकता है। इसके लिए आवेदक को वाहनों के मूल्यों का कोटनेशन पर्यटन विभाग को देना होगा।


गैर वाहनों में मिलेगी 33 प्रतिशत सब्सिडी
जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि पर्यटन विभाग गैर वाहनों में 33 प्रतिशत सब्सिडी आवेदकों को देगा। जिसमें आवेदक एडवेंचर से जुड़ी सामग्री, होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी, मोटर गैराज, म्यूजियम, बर्ड वॉचिंग, टेंट कालोनी, कयाकिंग, नाव आदि के लिए कोटेशन पर्यटन विभाग को देकर वीर चंद्र गढ़वाली स्वरोजगार योजना से 33 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें