फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इससे परिवार में दीपावली की खुशियों पर ग्रहण लग गया। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत खंबारी के उपग्राम ढाकी निवासी सतनाम सिंह (37) पुत्र गुरमेज सिंह मंगलवार को मवेशियों के लिए घास काटने खेत में गया था। इस दौरान गांव सिंहाली निवासी एक किसान के पॉपुलर के खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे बरहैनी पुलिस चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि खेत में बिजली का तार टूटा पड़ा होने की कोई जानकारी नहीं थी। सूचना पर बिजली विभाग के जेई धीरज सैनी और योगेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि बिजली का तार पहले से टूटा होने की ग्रामीणों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई थी। हो सकता है बिजली का तार किसी ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसकर टूटा हो। इधर, ग्राम प्रधानपति जसविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें