बाजपुर। गांव बरहैनी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति की ओर से 50 सदस्यों को 76 हजार 915 रुपये बोनस बांटा गया।
मंगलवार को गांव बरहैनी समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुग्ध संघ के अध्यक्ष अर्जुन रौतेला ने समिति सदस्य पुष्पा देवी को प्रथम पुरस्कार के रूप में सात हजार 25 रुपये, द्वितीय पुरस्कार राजेंद्र सिंह बिष्ट को चार हजार 730 रुपये, तृतीय पुरस्कार के रूप में बीडी पांडे को तीन हजार 797 रुपये और पुरस्कार दिया।
सभी सदस्यों को बोनस और बर्तनों का सेट भी दिया गया। अध्यक्ष शेर सिंह, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन चंद पांडे, भैरव जोशी, सनी आनंद, हीरा सिंह, गोपाल दत्त शर्मा, बीबी पांडे, दर्शन सिंह, कर्म सिंह, लता शर्मा आदि थे। इधर गांव जमरान दुग्ध सहकारी समिति ने भी सदस्यों को बोनस बांटा।