नैनीताल। कुमाऊं विवि और उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा अनुसंधान (यूसर्क) की ओर से सोमवार को विवि के एचआरडीसी सभागार में नॉन ट्रेडिशनल ऑप्टिमाइजेशन टैक्निक्स विषय पर दो दिनी कार्यशाला प्रारंभ हो गई है। कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल और यूसर्क के निदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कार्यशाला का उद्घाटन किया।
यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ.ओम प्रकाश नौटियाल ने बताया कि विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए ई-सामग्री का निर्माण किया गया है। इसे टेक्नोलॉजी एनेवल्ड एजूकेशन कार्यक्रम के तहत यूसर्क की ओर से प्रदेश के दूरस्थ संस्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। यूसर्क की ओर से उत्तराखंड मेंटरशिप पोर्टल का निर्माण किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थी और शिक्षक विज्ञान संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आईआईटी रुड़की से प्रो. राजकुमार पंत ने बताया कि शोधार्थियों को लगन के साथ शोध कार्य करना चाहिए।