फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरेडा स्ट्रीट लाइट वितरण प्रणाली से खफा दिखे जिंप सदस्य

विज्ञापन
जिला पंचायत नैनीताल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। जिला पंचायत की समीक्षा बैठक मंगलवार को जिपं सभागार में हुई। जिपं अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सदस्य उरेडा की ओर से किए जा रहे स्ट्रीट लाइटों के वितरण की प्रणाली से खफा दिखे। वहीं बैठक में वीर भट्टी बैली ब्रिज का भी मुद्दा आया। जिपं सदस्यों ने कैंची मार्ग में हो रहे भूस्खलन वाले क्षेत्र पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जवानों को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में जिपं सदस्यों ने कहा कि पूर्व में प्रभारी मंत्री के साथ हुई बैठक में उन्होंने उरेडा के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि विधायक, सांसद सहित जिपं सदस्यों को क्षेत्र के लिए लाइटों का वितरण एक समान रूप में हो लेकिन संस्था की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। ज्योलीकोट से जिपं सदस्य गणेश मेहरा ने कहा कि उनके क्षेत्र में पुलिस चौकी के पास लगी स्ट्रीट लाइट करीब एक साल से खराब है। जिपं सदस्य डॉ. हरीश बिष्ट ने एनएच विभाग के अधिकारियों से वीर भट्टी बैली ब्रिज का मुद्दा उठाया। एनएच विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग के वार्षिक प्लान में 6.5 करोड़ का प्रस्ताव बना कर भेजा है और ब्रिज की लंबाई को कुछ अधिक करने की बात कही गई है। इस पर सदस्यों ने कहा कि इस स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है और अगर बैली ब्रिज को बढ़ाया जाता है तो खतरा पैदा हो सकता है। भूमियाधार क्षेत्र के कुछ घरों को खतरा बना हुआ है। सीडीओ विनीत कुमार ने सदस्यों की ओर से उठाई गई क्षेत्रों की समस्या के जल्द निदान के निर्देश विभागों के अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिंप उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, भुवन चंद्र कफटिया, पीसी गोरखा, विनोद कुमार, वीर राम आर्या, गोविंद सिंह, कृष्णानन्द कांडपाल, नीलम पाल, मीना रौतेला, महेंद्र चौधरी, ईई लोनिवि प्रांतीय खंड सीएस नेगी, सीओ सिटी विजय थापा आदि रहे।

प्रभारी मंत्री के निर्देश के बाद भी सही से नहीं हुआ लाइटों का वितरण
वीर भट्टी पुल का भी उठा मुद्दा

ये मांगे भी उठीं
- नैनीताल के कलाढूंगी मार्ग पर मंगोली क्षेत्र में जीआईसी जाने वाले बच्चों के लिए सीसी मार्ग बनाने की मांग।
- ओखलकांडा जीबी पंत अस्पताल की एक्स-रे मशीन को सुधारने की मांग।
- खुर्पाताल क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग।
- ओखलकांडा क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में बायोमैट्रिक मशीन लगाने की मांग।

कैंची मार्ग पर पुलिस सिपाही की हो तैनाती
- जिंप सदस्यों ने कहा कि कैंची मार्ग के पास एक स्थान पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी होने के साथ ही खतरे का सामना भी करना पड़ रहा है। डीएफओ बीजू लाल टीआर ने कहा कि जल्द ही जापान से टीम सर्वे के लिए आने वाली है। सदस्यों ने मांग की कि वहां पुलिस की भी तैनाती की जाए।
विज्ञापन

.............................
नैनीताल जिले ने खर्च किया 75 फीसदी बजट
नैनीताल। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों से कहा कि वर्षाकाल में डायरिया का प्रकोप ज्यादा होने की संभावनाएं होती हैं। जहां जलभराव की समस्या है वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराएं जिससे बरसात के दौरान लोग बीमारियों से बच सकें। नैनीताल पहला जिला है जिसने 75 फीसदी जिला योजना का बजट खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें