फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर मंडल में हुए भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काशीपुर मंडल में हुए भ्रष्टाचार की एसआईटी जांच की मांग को लेकर ऊर्जा ऑफिसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीई को घेरा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष डीसी गुरुरानी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष भुवन भट्ट की अगुवाई में पदाधिकारी सीई एचके गुरुरानी के कार्यालय पहुंचे। परिसर में जमकर नारेबाजी की और गुरुरानी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। पांच और दस जुलाई को दिए गए मांग पत्र पर कार्रवाई न होने पर रोष जताया। सीई से मांग की गई कि काशीपुर मंडल में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच एसआईटी से कराई जाए। जसपुर वितरण खंड में तीन किमी लंबी लाइन शिफ्ट की गई है। इस्टीमेट बनाए बिना लाइन शिफ्ट की गई। सीई से इसकी जांच की मांग की गई। कार्य बहिष्कार के बावजूद एसोसिएशन के अधिकारी, कर्मचारी विद्युत व्यवस्था एवं राजस्व वसूली में पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। इनमें सतीश जोशी, जगदीश पंत, नवीन पाठक, एसके पांडे, शंकर भंडारी, एसके पांडे, आरएस मेहरा, गोविंद सिंह, केसी तिवारी, जगदीश बिष्ट, गिरिजेश पंत, सुरेश बहुगुणा, सुनील पंत, आरसी उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें