खटीमा। भाजपा के वंडिया न्याय पंचायत का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। भाजपा मंडलाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट की अध्यक्षता और महामंत्री अजय मौर्या के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्षों से लंबित नौसर पुल का निर्माण पूरा हो गया है और केंद्रीय विद्यालय इसी सत्र से चालू हो जाएगा।
इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य नौसर सोमनाथ मौर्य, ग्राम प्रधान जमौर चरन सिंह राणा, ग्राम प्रधान बंडिया ज्ञान सिंह राणा, उप प्रधान देशी भुड़िया जसवंत सिंह, जसविंदर सिंह, बलजीत सिंह आदि ने पार्टी की सदस्यता ली।
वहां नंदन सिंह खड़ायत, वरुण अग्रवाल, रमेश जोशी, मलकीत सिंह, राजेंद्र मौर्य, ठाकुर प्रसाद, बलराज सिंह, भजन सिंह तलवार आदि थे।