फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण को लेकर धार्मिक संस्था प्रतिनिधियों से वार्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एसडीएम विवेक प्रकाश ने नगर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से मानक के अनुरूप अतिक्रमण हटाने के लिए धार्मिक संस्था के प्रतिनिधियों से बातचीत कर सहयोग की अपील की। वार्ता के दौरान मौजूद प्रतिनिधियों से सहमति जताई।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम विवेक प्रकाश ने कहा कि धार्मिक स्थलों सहित अन्य निजी स्थलों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जानी है।

एसडीएम के अनुसार क्षेत्र में 38 धार्मिक संस्थान चिह्नित किए गए हैं। उनके प्रतिनिधियों से सड़क किनारे से जगह खाली कराने को कहा गया है। सुल्तानपुर पट्टी में अतिक्रमण की परिधि में आने एक धार्मिक स्थल को स्थानांतरण करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को निर्देश दिए गए।

इस दौरान धार्मिक संस्थानों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने सड़क किनारे मानकों के आधार पर बाउंड्री बाल सहित अन्य जगह खाली करने पर सहमति दी। वहां भगवान गिरी, दलजीत सिंह, मुनब्बर अली, हरदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें