फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन में दृढ इच्छा शक्ति हो सफलता दूर नही

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने शुक्रवार को संभागीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मोतीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र में भी हिस्सा लिया। गैर संचारी रोग निरोधक कार्यक्रमों का प्रशिक्षण लेने पहुंचीं 46 आशाओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि अगर मन में दृढ़ इच्छाशक्तिहो तो सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

कमिश्नर ने चार करोड़ रुपये से बने परिसर के जीर्णशीर्ण होने पर भी नाराजगी जताई। परिसर में जल बचाएं, ऊर्जा बचाएं के स्लोगन, देश के ख्यातिप्राप्त महानुभावों के चित्र न लगाने, दीवार पर लगी घड़ी बंद होने, प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य के कार्यकाल का बोर्ड वर्ष 2014 से अपडेट न होने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण कुमाऊं मंडल के निदेशक डॉ. आरके पांडे, परियोजना प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण निगम सीके सकलानी, एसडीएम एपी बाजपेई, सीएमओ डॉ. भारती राणा, मास्टर ट्रेनर बसंती बघरी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें