नैनीताल। जिले में लगातार हो रही बारिश से जिले के दो ग्रामीण मोटर मार्ग बंद हो चुके हैं, जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक जिले का देवीधूरा-बोहरागांव मार्ग चार दिन से, जबकि फतेहपुर-बेलबसानी मार्ग शुक्रवार को बंद हो गया।