फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 158 मामले निस्तारित

विज्ञापन
court Order
विज्ञापन
नैनीताल। जिला सेवा विधिक प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश सीपी बिजल्वाण की अध्यक्षता में शनिवार को नैनीताल समेत रामनगर, हल्द्वानी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 158 मामलों का निस्तारण कर 8796623 की राशि वसूल की गई।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सीपी बिलज्वाण की अदालत में एनआई एक्ट का एक, बैंक रिकवरी का एक, विद्युत अधिनियम के 25, वाटर बिल के दो, मोटर दुर्घटना प्रतिकर के एक बाद का निस्तारण कर 165000 की समझौता राशि दिलाई गई। परिवार न्यायालय हल्द्वानी में न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में 24 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया जबकि द्वितीय अपर सिविल जज (जूडी) जयश्री राणा की अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के 23 वादों का निस्तारण कर 40 हजार समझौता राशि, एनआई एक्ट के तीन वादों व एक अन्य वाद का निस्तारण किया गया। प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार की अदालत में मिसलेनियस सिविल के दो वादों का निस्तारण कर 2653044 रुपये की समझौता राशि वसूल की गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनगर सुजीत कुमार की अदालत में एनआई एक्ट के तीन वादों का निस्तारण कर 28500 समझौता राशि वसूली गई। सिविल जज (जूडी) नदीम अहमद की अदालत में क्रिमिनल कंपाउंडेबल के एक वाद, एनआई एक्ट के आठ वादों का निस्तारण कर 971576 समझौता राशि वसूल की गई।

हाईकोर्ट में हुआ 11 वादों का निस्तारण
नैनीताल। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत नैनीताल हाईकोर्ट में शनिवार को 11 वादों का निस्तारण किया गया। हाईकोर्ट में निस्तारित किए गए वादों से 9145908 की समझौता राशि प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें