लालकुआं (नैनीताल)। अंबर जनकल्याण संस्था की अध्यक्षा एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सीमा मधवार की पुत्री अंशी मधवार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते यूरोप बेल्जियम की केयू ल्यूवेन यूनिवर्सिटी ने सम्मानित किया है। वर्तमान में अंशी मधवार मुंबई आईआईटी से एमबीए की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आईआईटी मुंबई ने संस्थान के टॉप-10 छात्र-छात्राओं को एक माह के यूरोप के शैक्षिक टूर पर भेजा है। इस दौरान यूरोप की केयू ल्यूवेन यूनिवर्सिटी बेल्जियम में कुलपति एवं डीन ने अंशी को सम्मानित किया। अंशी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में बीटेक में गोल्ड मेडल हासिल किया था। अंशी के पिता डॉ. सुनील मधवार सेंचुरी पेपर मिल में प्रभारी चिकित्साधिकारी के रूप में सेवारत हैं।