फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस अधिवक्ता एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा अधिवक्ता एसोसिएशन की बैठक में सितारगंज एसडीएम कोर्ट और तहसील में वकालत करने वाले 10 अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित करने का फैसला लिया गया। एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि मंगलवार को बार भवन में आय व्यय के ब्यौरा प्रस्तुत करने और एसोसिएशन से जुड़े कुछ अधिवक्ताओं की अनुशासनहीनता पर विचार किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आय व्यय के ब्यौरे को ध्वनिमत से पारित किया गया। जबकि दूसरे बिंदु अनुशासनहीनता पर सितारगंज क्षेत्र के अधिवक्ताओं के विचार सुने गए। उनके विचारों को सुनकर बहुमत से सभी सदस्यों ने उनके निष्कासन की मांग की। सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर संस्था हित में दस अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

आम सभा की अध्यक्षता बिष्ट और संचालन सचिव स्नेह प्रभा ने किया। बैठक में अमर नाथ सिंह मेहता, गोपाल सिंह बिष्ट, होशियार सिंह बोरा, केडी भटट, हेमंत भटट, वीके जौहरी, शमशेर प्रसाद, हरीश अधिकारी आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें