नैनीताल। प्रभारी एडी कुमाऊं माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा केके गुप्ता के निर्देशन में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सप्ताह भर तक राज्य के सरकारी स्कूलों में छापा मारा। इस दौरान करीब 16 शिक्षक गायब मिले। इनका वेतन रोकने के लिए नोटिस भेजा गया है।
एडी कुमाऊं ने मंडल के 1377 स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान यूएस नगर का जीआईसी मलपुरी सितारगंज बंद मिला जबकि पिथौरागढ़ का प्राथमिक विद्यालय वड्डा विण समय से पहले ही बंद पाया गया इसलिए एडी ने संबंधित शिक्षकों को नोटिस भेजा है। इसमें गायब शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी गई है। नैनीताल जिले में प्राथमिक विद्यालय, पटरानी में हरि प्रिया मनराल और उमा गायब मिली थीं।