फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि: अब विलम्व शुल्क के साथ ऑफलाइन जमा कर सकते हैं परीक्षा फार्म

विज्ञापन
exam shimla
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर मंडल के विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों ने सोमवार को विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो.संजय पंत का घेराव किया। इसके बाद हुई बैठक में विवि प्रशासन ने छात्रों को 10 मई तक विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया है।
विज्ञापन


कुविवि की स्नातक और परास्नातक द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से शुरू हो रही हैं, जिसके फार्म भरने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई है। विवि की ओर परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 5 मई निर्धारित की हुई थी लेकिन बहुत से छात्र ऐसे भी है जो तय तारीख तक अपना परीक्षा शुल्क जमा नहीं कर सके। शुल्क जमा करने और परीक्षा फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद भी उनके अंक अपडेट नहीं किए गए हैं। इस दौरान छात्र परिषद उपाध्यक्ष सुंदर आर्या, उपसचिव अंकित बिष्ट, शार्दुल नेगी आदि छात्र मौजूद थे। उधर, छात्रों के घेराव के बाद विवि प्रशासन की बैठक हुई। फैसला लिया गया कि छात्र 10 मई शाम 3 बजे तक विलंब शुल्क के साथ कॉलेज में फार्म ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

............
ये हुए निर्णय:
- जो छात्र परीक्षा शुल्क और फार्म भरने से रह गए हैं वे निर्धारित तारीख में 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन फार्म जमा करें।
- जिन छात्रों का परीक्षा शुल्क जमा है और रोल नंबर गलत है वे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ फार्म निर्धारित तारीख में जमा करें।
- जो छात्र गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए थे, उनके लिए विवि स्पेशल परीक्षा कराएगा। ऐसे छात्र अपना फार्म ऑफलाइन निर्धारित तारीख में जमा करें।
- सीपीओ, बैक और सुधार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र 340 रुपये परीक्षा और 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ निर्धारित तारीख में जमा करें।
- यूएफएम प्रकरण वाले छात्र बिना विलंब शुल्क फार्म निर्धारित तारीख तक जमा करें।
अब विलंब शुल्क के साथ जमा कीजिए परीक्षा फार्म
- कुविवि : 10 मई तक बढ़ाई फार्म भरने की तिथि
- अभी तक करीब 54740 छात्र ही भर पाए हैं फार्म
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें