फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बिजली की कटौती से उद्वोग धंधों को लग रहा चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में दिन में आए दिन बिजली कटौती से उद्योग धंधों पर विपरीत असर पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने ऐलान किया है कि बिजली की कटौती बंद नहीं की गई तो बिजली के बिलों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में एक सप्ताह से दोपहर के समय बिजली की कटौती हो रही है। कटौती से गागरीगोल, वज्यूला, देवनाई, टीट बाजार, डंगोली, लौबांज आदि क्षेत्रों में स्थापित छोटे और बड़े उद्योगों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। हिम ऑर्गेनिक इकाई पुरुड़ा के हेम पंत पंत, ग्राम प्रधान नवीन ममगई, विनोद पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम, बबलू नेगी ने बिजली विभाग से दिन में कटौती न करने की मांग की है। बिजली विभाग के अवर अभियंता आरएस बोरा ने बताया कि बिजली की सप्लाई बाहर से बराबर नहीं है। विभाग ने दिन में कटौती न करने के संबंध में विभाग के आला अधिकारियों को लिखा है। जेई ने बताया कि आकाशीय बिजली चमकने से भी सब स्टेशन से स्वत: बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें