फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। सुरईखेत क्षेत्र की समस्याओं का लंबे समय बाद विजया देवी संघर्ष समिति के दो मई से प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें समस्याओं पर व्यापक चर्चा हुई। तीन महीने के भीतर चिकित्सक की नियुक्ति करने और एक मई से बयेला-नाड़ मोटर मार्ग पर कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया गया। समिति शीघ्र ही बैठक कर आंदोलन को लेकर विचार विमर्श करेगी।
विज्ञापन


सुरईखेत क्षेत्र की बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जस की तस हैं। क्षेत्र से पलायन भी हो रहा है। ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने आम बैठक कर समस्याओं के निराकरण को लेकर निर्णायक संघर्ष करने का निर्णय लेकर समिति का गठन किया था।

समिति ने दो मई से आंदोलन की चेतावनी दी थी। इधर, एसडीएम रजा अब्बास की उपस्थिति में अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने तय कामों के लिए समिति पदाधिकारियों से समय मांगा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि इसके लिए शीघ्र ही समिति की बैठक होगी, इसके बाद ही आंदोलन को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। बैठक में डॉ. आर चंद्र, डॉ. आरपी सिंह, जल संस्थान के ईई सुरेश ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन


शौच के लिए ले जानी पड़ती है बोतल

बैठक में जन सरोकार मंच के मोहन कांडपाल ने कहा कि क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट है। एक ओर सरकार शौचालय बनाने की बात कर रही है, लेकिन यहां तो शौच के लिए भी बोतल में पानी भरकर ले जाना पड़ रहा है। पेयजल की बात तो दूर की कौड़ी है।
विज्ञापन

फोटो: 27 आरकेटी 02पी:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें