नैनीताल। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज एंड डवलपमेंट रिसर्च (आईपीएसडीआर) कुमाऊं विवि नैनीताल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार नौड़ियाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने को कहा। संस्थान के निदेशक प्रो. अतुल जोशी ने गतिविधियों पर चर्चा की। संचालन अराफीन हसन और रिचा पांडे ने किया। इस मौके पर डा. सारिका जोशी, वैशाली बिष्ट, चमन कुमार, विनोद जोशी, केके पांडे, प्रदीप रौतेला, विनीत पाठक व अनिल कुमार आदि मौजूद थे।