फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्चशिक्षामंत्री बोले: चौथे सेमेस्टर में दाखिला न मिलने की समस्या का जल्द होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कुमाऊं भर के महाविद्यालयों में तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद चौथे सेमेस्टर में प्रवेश न होने की समस्या से जूझ रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत देने वाली खबर है। छात्रों की इस समस्या को उच्चशिक्षामंत्री डा. धनसिंह रावत ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय को छात्रों की इस समस्या का समाधान जल्द करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्चशिक्षामंत्री डा. रावत ने बताया कि छात्रों की ओर से शिकयत मिली थी कि कुमाऊं विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष स्नातक प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में फेल बीएससी, बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रमोट कर दिया था। विद्यार्थियों ने तीसरा सेमेस्टर परीक्षा पास कर ली तो उन्हें प्रथम सेमेस्टर क्लीयर न होने के आधार पर विश्वविद्यालय ने चतुर्थ सेमेस्टर में दाखिला देने से महाविद्यालय को रोक दिया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी एमबीपीजी कालेज में ही तीन हजार से अधिक विद्यार्थी इस नियम से प्रभावित हो रहे हैं। तीसरे सेमेस्टर परीक्षा पास जिन विद्यार्थियों का प्रथम सेमेस्टर क्लीयर नहीं होगा या फिर दो विषयों में फेल होंगे उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा तथा इस वजह से विद्यार्थी कालेज से बाहर हो जाएंगे। उच्चशिक्षामंत्री ने बताया कि उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से इस पर नाराजगी भी जाहिर की कि पिछले वर्ष सेमेस्टर में फेल छात्रों को प्रमोट क्यों किया गया और अब क्यों रोक रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को आदेश दिए गए हैं कि छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें