फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर मेकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। एक स्टोन क्रशर के पास उपखनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मेकेनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुल्तानपुर पट्टी से सटे कोसी नदी यूपी क्षेत्र स्थित स्टोन क्रशर के पास उपखनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का बेयरिंग खराब होने पर जैक लगाकर मेकेनिक अमित उर्फ बंटी (22) पुत्र मोहन लाल निवासी यूपी के गांव मिलक खोद (रामपुर) ठीक कर रहा था कि अचानक जैक जमीन में धंस गया और बंटी दब गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बमुश्किल बाहर निकाला और बाजपुर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अमित उर्फ बंटी की सुल्तानपुर पट्टी में हाइवे पर वर्कशाप की दुकान है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें