फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपर्ड कैट को तेंदुए का शावक समझ मचा बेलुवाखान रोड में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। इलाके में बुधवार को तेंदुए के शावकों की मौजूदगी की खबर से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी और वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बाद में इनकी पहचान ‘लैपर्ड कैट’ के रूप में हुई। वन विभाग रेंज अधिकारी एनके जोशी ने घरों के आसपास झाड़ियों की सफाई और रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था के साथ सतर्कता की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह दस बजे संत एंथोनी इंटर कालेज बेलुवाखान मार्ग पर काम कर रहे लोगों को मार्ग से सटी निचली पहाड़ी में तेंदुए के दो शावकों की चहलकदमी दिखी। इस पर भीड़ जमा होने लगी। सूचना में चौकी इंचार्ज मनवर सिंह, एसआई दलीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच एक शावक झाड़ियों के बीच से निकलकर ऊपर की पहाड़ियों में चला गया। बाद में रेंज अधिकारी एनके जोशी, उप रेंज अधिकारी आनंद लाल भी वन कर्मियों के साथ पहुंचे।
बेलुवाखान में तेंदुए द्वारा मारी गई बालिका की घटना के बाद से लोग दहशत में हैं। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त वन्यजीव लैपर्ड कैट है। कैमरे में कैद उक्त जीव पूर्ण वयस्क और तीन से चार वर्ष का है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत पराग मधुकर धकाते ने भी इस शावक के लैपर्ड कैट होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें