फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में बन सकता है नशा पुनर्वास केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को देखते हुए इसके समाधान, रोकथाम के लिए आयोजित एक बैठक में कमिश्नर ने सीएमओ को कुमाऊं में नशा उन्मूलन पुनर्वास केंद्र खोलने का प्रस्ताव बना कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने पर नशेड़ियों को ठीक कराने के लिए दूर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को रोकने के लिए कमिश्नर चंद्रशेखर भट्ट, आईजी पूरन सिंह रावत ने मंडलीय अधिकारियों के साथ मंगलवार को नैनीताल क्लब में बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि नेपाल, चंपावत, बागेश्वर से नशे की खेप यहां पहुंचती है। बताया कि कुछ मेडिकल संचालक भी नशे के कारोबार में संलिप्त हैं। कमिश्नर और आईजी ने एनडीपीएस में ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मंडल में नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र खोलने का सुझाव रखा, जिसके बाद कमिश्नर ने सीएमओ नैनीताल को पुनर्वास केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।
बैठक में मेडिकल स्टोरों से नशे की दवाईयां बेचने का मुद्दा उठाया गया तो पता चला कि मंडल में एक ही ड्रग इंस्पेक्टर है और वह भी अल्मोड़ा में बैठता है। ऐसे में मेडिकल संचालकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालकों में बढ़ती नशाखोरी के कारण भी हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

नशा उन्मूलन के लिए शुरू की गई 104 हेल्पलाइन नंबर का मुद्दा भी बैठक के दौरान उठाया गया। इस पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नंबर लगाया तो पता चला कि यह नंबर सेवा में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें