फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी महीने खुलेगी सहकारी बैंक की महिला शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सहकारी बैंक इसी महीने शहर में बैंक की महिला शाखा खोलने जा रहा है। यह सहकारी बैंक की पहली ऐसी शाखा होगी जिसमें अधिकारी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मी तक महिलाएं होंगी। बैंक में हर वर्ग के लोगों के खाते खोलने के साथ ही उन्हें ऋण भी दिया जाएगा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सहकारी बैंक का यह अभिनव प्रयोग होगा।
विज्ञापन

नैनीताल जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि जिले में सहकारी बैंक की महिला शाखा खोलने का निर्णय बैंक के वार्षिक अधिवेशन में लिया गया था। सहकारी बैंक की पहली महिला शाखा हल्द्वानी में इसी महीने के 16 या 17 फरवरी को खोली जानी प्रस्तावित है। बैंक की महिला शाखा खोलने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें