फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो यूनिट खून के वसूल लिए 5500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक के कर्मचारी की ओर से एक मरीज के परिजनों से दो यूनिट खून देने के एवज में 5500 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने शिकायत ब्लड बैंक प्रभारी से की, जिस पर प्रभारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बाजपुर निवासी ताजिम पाशा ने ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. उषा भट्ट को बताया कि उनके चाचा आफरोज (45) शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। 27 सितंबर की रात निजी बैंक के चिकित्सकों ने परिजनों से दो यूनिट ब्लड लाने को कहा। परिजन रात करीब एक बजे ब्लड लेने बेस अस्पताल पहुंचे। आरोप है कि रात में ब्लड बैंक में तैनात कर्मचारी ने दो यूनिट ब्लड के एवज में उनसे 5500 रुपये वसूल लिए, जबकि उन्हें रसीद सिर्फ 1300 रुपये की दी गई।
पाशा के मुताबिक शनिवार को जब आफरोज को दोबारा खून की जरूरत हुई तो वह राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा एवं सामाजिक न्याय ब्यूरो के अध्यक्ष रक्षित कपूर से मिले। इस पर कपूर ने परिजनों से मामले की शिकायत ब्लड बैंक प्रभारी से करने को कहा।
विज्ञापन


कर्मचारी की शिकायत ब्लड बैंक प्रभारी से की
प्रभारी बोली लिखित में शिकायत दें जांच कराएंगे

मरीज के परिजन शिकायत लेकर मेरे पास आए थे। लेकिन उन्होंने शिकायत मौखिक रूप से ही की। परिजन लिखित रूप से अपनी शिकायत दें तो जांच कराई जाएगी। बेस अस्पताल से सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीज/घायलों का निशुल्क रक्त देने की व्यवस्था है, जबकि निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए 650 रुपये प्रति यूनिट ब्लड देकर रसीद दी जाती है।
विज्ञापन

- डॉ. उषा भट्ट, प्रभारी ब्लड बैंक, बेस अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें