बाजपुर में गांव बरहैनी स्थित राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय मैदान में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख किशोरी देवी, बीईओ हवलदार प्रसाद, उपशिक्षाधिकारी प्रेमा बिष्ट और ब्लाक समन्वयक सत्यपाल सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने विद्यालय सौंदर्यीकरण के लिए ब्लाक प्रमुख निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में बाजपुर, गदरपुर और बालिका वर्ग में रुद्रपुर व बाजपुर टीम क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रही। जूनियर स्तर बालक वर्ग में गदरपुर व बाजपुर और बालिका वर्ग में बाजपुर व गदरपुर टीम पहले व दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में खटीमा, सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, काशीपुर क्षेत्र की 23 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में पवन राणा, धर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, जसवंत सिंह भारती, राजवीर सिंह, भारत सिंह, महेश रावत, हरप्रसाद, रेखा भट्ट, रजत कुमार, संजीव गुप्ता थे। वहां दीपक कौशिक, डोरीलाल, छाया भट्ट, मोहन पांडे, वीरेंद्र बिष्ट, कैलाश भट्ट, विजय पांडे, सुषमा, सुनीता, मोहन लाल शाह, गुलजीत कौर, सुनील कांडपाल आदि थे।