फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल युद्ध विजय दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस मौके पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शनिवार को अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया कि जिले का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा।
विज्ञापन

नगर निगम सभागार में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शौर्य दिवस पर जिले का मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी नगर निगम में सुबह दस बजे से होगा। इस मौके पर कारगिल शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। साथ ही कारगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिकों और शहीद सैनिकों की वीरंागनाओं को सम्मानित किया जाएगा। कहा कि 1999 में भारतीय वीर जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ा था।
इसके अलावा कारगिल युद्ध पर भारत की विजय संबंधी फिल्म के प्रदर्शन के अलावा स्कूली बच्चों की ओर से देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम किए जाएंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हीरा लाल गौतम, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीएस रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें