फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी से बढ़ गई ठंड

विज्ञापन
भवाली के पास छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी/नैनीताल। अचानक मौसम का मिजाज बदला है। दिनभर बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया और अधिकतम पारा भी लुढ़क गया। मौसम में आए बदलाव की वजह से नैनीताल के बाजार में सुनसानी नजर आई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश एवं 35 सौ मीटर या अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

रविवार को सूर्यदेव और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी था। धूप में तेजी न होने के कारण लोग अवकाश के बाद भी छतों पर नजर नहीं आए। बादलों के कारण दोपहर दो बजे हवा चल गई। हवा के कारण ठंड में इजाफा हो गया। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश या बर्फ पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।
नैनीताल के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें