फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में आज से यातायात व्यवस्था बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। वीरभट्टी स्थित पुल टूटने के बाद से तराई भाबर से पहाड़ का सारा यातायात वाया भीमताल-भवाली होकर संचालित हो रहा है। ऐसे में भीमताल रोड में यातायात का दबाव कई गुना बढ़ गया है। दिनभर में तल्लीताल और मल्लीताल में कई बार जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार से नगर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल करने का फैसला किया है। यह फैसला
विज्ञापन

थाने में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया। बैठक के बाद थानाध्यक्ष एसके गंगवार ने बताया कि हल्द्वानी से पहाड़ को आने वाली सभी छोटे, बड़े वाहन (दोपहिया नहीं) मल्लीताल में पुल के पास से शुरू होने वाले बाईपास से होकर पहाड़ को जाएंगे जबकि पहाड़ से हल्द्वानी को आने वाले सभी वाहन मल्लीताल बाजार से होकर आएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक रोड, बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। बैठक में आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संदीप पांडे, प्रेम कुल्याल, पवन शाह, सागर बिष्ट, पंकज जोशी, नीरज कुमार मोनू, गुंजन रौतेला, नितिन राणा, नितेश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें