फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोट भ्रामरी मंदिर तक पहुंचना हुआ आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी में मनरेगा मद से बना ट्रैकिंग पैदल मार्ग ट्रैकर्स और धार्मिक आस्था वालों को भा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी ने मनरेगा मद से बिजली सब स्टेशन डंगोली से कोट भ्रामरी मंदिर की ओर तीन लाख रुपये का नये सीसी मार्ग का निर्माण कर ग्रामीणों और ट्रैकर्स का दिल जीता है। मार्ग के बनने से मंदिर जाने वाले लोग नव निर्मित मार्ग से मंदिर पहुंच रहे हैं। मेलाडुंगरी के प्रधान बलंवत भंडारी ने बताया कि नव निर्मित मार्ग कोट भ्रामरी मेले के लिए भी सुविधाजनक रहेगा।

बताया कि कोट भ्रामरी बैजनाथ पैदल मार्ग की हालत अति दयनीय है, जिसका निर्माण शीघ्र किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि कोट मंदिर के पर्यटन विकास के लिए धन कतई आड़े नहीं आएगा। ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी और जिला पंचायत कोट भ्रामरी मंदिर के पर्यटन विकास के लिए हर संभव काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि ग्राम पंचायत मेलाडुंगरी के प्रधान ने मनरेगा के तहत गांव में तमाम विकास कार्य कराए हैं। प्रधान ने गांव के अधिकांश लोगों को मनरेगा से जोड़ने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में हाथ बढ़ाया है। डीएम ने जिले के अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधानों से मेलाडुंगरी के प्रधान से सीख लेकर अपने गांव में विकास कार्य कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें