फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने वाले स्वयंसेवक होंगे सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में 26 अगस्त से शुरू होने जा रहे मां नंदा देवी महोत्सव की सफलता के लिए मंगलवार को पुलिस कप्तान जनमेजय खंडूरी ने आयोजक संस्था श्री राम सेवक सभा के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अबकी बार सात दिवसीय मेले के दौरान पुलिस की मदद करने वाले सभा के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान ने कहा कि मां नंदा देवी मंदिर परिसर के साथ ही मेला क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मेलार्थियों की ओर से चेकिंग की जाएगी। जिन मार्गों से होकर शोभा यात्रा गुजरेगी उन मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवरोध नहीं होने दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में अस्थाई पुलिस चौकी लगेगी, जिसमें मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र मासीवाल मेला अधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। कहा कि मेले में पूजा अर्चना के लिए लाए जाने वाले बकरों की वीडियोग्राफी की जाएगी।
बैठक में पुलिस की ओर से एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, तल्लीताल थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, टीएसआई उमाकांत मिश्र, श्री राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, किशन नेगी, विमल चौधरी, प्रदीप बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, कमलेश ढौडियाल, हिमांशु जोशी, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें