नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन की और से आयोजित और नैनीताल बैंक प्रायोजित एचएन पांडे स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर और सैनिक स्कूल रेड की टीमों ने जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
डीएसए मैदान में खेले गए पहले मैच में सरस्वती शिशु मंदिर ने सैनिक स्कूल की ब्लू टीम को 4-2 से हराया। मध्यातंर तक दोनों टीमें बिना गोल किए बराबरी पर थी,उसके बाद दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए। उसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में शिशु मंदिर की टीम ने तीन और सैनिक स्कूल ने एक गोल दागा। दूसरे मैच में सैनिक स्कूल रेड की टीम ने सेंट स्टीफंस स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। विजेता टीम से दीपक ने तीन गोल दागे। रेफरी भगवत मेर, विजेंद्र बिष्ट तथा पवन बिष्ट थे। आयोजक सचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी के मुताबिक अब मंगलवार को शाम पांच बजे से सनवाल स्कूल बनाम सेंट जोंस स्कूल के बीच मैच होगा।