फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के मामले मे पुलिस ने किया तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बकरी चराने गई महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेलवे पड़ाव निवासी जमील अहमद ने तहरीर में कहा है कि उसकी पत्नी रोशन जहां रविवार को बकरी चराने गई थी। इसी बीच रास्ते में एक ही परिवार के शिव कुमार, गोलू और बाला ने रोशन को लाठी-डंडों से पीट कर नहर में फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी। हल्ला सुनकर मोहल्ले वासियों ने किसी तरह रोशन को बचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घायल रोशन को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें