गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के भिलकोट और घेटी इलाके में तेंदुए के जोड़े की दहशत से ग्रामीण भयभीत हैं। तेंदुए के दिन में आबादी में दिखने से ग्रामीण खेती आदि कार्य के लिए घर से अकेले नहीं निकल रहे हैं।
भिलकोट घेटी इलाके में तेंदुओं का एक पखवाडे़ से आतंक है।
तेंदुओं का जोड़ा ग्रामीणों ने आबादी में कई बार देख लिया है। अमस्यारी के वन पंचायत सरंपच बंसत बल्लभ जोशी, भिलकोट के पूर्व प्रधान शंकर सिंह परिहार, हरीनगरी के प्रधान लक्ष्मण राम ने वन विभाग से तेंदुओं को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। उधर, विकास खंड के अणां गांव में तेंदुए ने अणां वन पंचायत के सरपंच दलीप सिंह रावत की बकरी को मार डाला है।