फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: राजीव गांधी छात्रावास में बचे 15 बच्चे, विधायक ने नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया; की घोषणाएं

Thu, 08 Aug 2024 07:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में अव्यवस्थाओं को लेकर बच्चों का पलायन निरंतर जारी है। बुधवार को 43 और बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए। अब तक कुल 310 बच्चों को अभिभावक ले जा चुके हैं। हॉस्टल में अब सिर्फ 15 बच्चे बचे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग में अव्यवस्थाओं को लेकर बच्चों का पलायन निरंतर जारी है। बुधवार को 43 और बच्चों को उनके अभिभावक घर ले गए। अब तक कुल 310 बच्चों को अभिभावक ले जा चुके हैं। हॉस्टल में अब सिर्फ 15 बच्चे बचे हैं। वहीं बुधवार को विधायक सरिता आर्या ने स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये और एक जनरेटर देने की घोषणा की।

अभिभावकों के नाराजगी जताने के बाद बुधवार देर शाम को विधायक सरिता आर्या नवोदय स्कूल का जायजा लेने पहुंचीं। उन्होंने वहां आए कई अभिभावकों से मुलाकात कर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। अभिभावकों की मांग पर विधायक ने छात्राओं के लिए रजाई-गद्दे खरीदने के लिए विधायक निधि से दो लाख और रोशनी के लिए एक जनरेटर देने की घोषणा की।

विधायक ने त्वरित बिंदुओं पर कार्य किए जाने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। कहा कि तीन दिन के भीतर सभी त्वरित बिंदुओं के कार्यों को पूर्ण करने का आदेश दिया। इधर अभिभावक प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष नवीन भट्ट ने विधायक के सामने भी रविवार को त्वरित बिंदुओं पर हुई कार्यवाही को देखने के बाद ही कोई निर्णय लेने की बात दोहराई। वहां एसडीएम रेखा कोहली, भाजपा नेता प्रभा पांडे के अलावा नवीन पंत, मुकेश त्रिपाठी, कमल बोहरा, चंद्र वल्लभ सनवाल, शाहिद समेत कई अभिभावक मौजूद रहे।

विद्यालय को मिला स्थायी प्रधानाचार्य

विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय कोटाबाग के लिए स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत डाॅ. नीरजा पांडे को विद्यालय का स्थायी प्रधानाचार्य बनाया गया है। डॉ. नीरजा बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें