खटीमा। चकरपुर महतगांव नौगवांनाथ और बिचपुरी मार्ग के तिराहे पर खुली शराब की दुकान का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। शराब की दुकान के विरोध में उतरी महिलाओं और ग्रामीणों ने दुकान के आगे धरना दिया। वहीं लगभग डेढ़ दर्जन महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर उन्हें तिराहे पर खुली दुकान की स्थिति से अवगत कराया।
भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय बिष्ट अज्जू के नेतृत्व में महिलाएं एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से मिलीं। उन्होंने आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने का विरोध किया। कहा कि गांव के अमन चैन, भीड़ भाड़ वाले तिराहे पर शराब की दुकान खुलने से यहां का चैन छिनने की आशंका जतायी। महिलाओं से एसडीएम शुक्ल से मांग की कि दुकान को अन्यत्र खोलने की मांग की। एसडीएम शुक्ल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। विरोध करने वालों में गीता देवी, हीरा देवी, गीता खनका, नंदा देवी, माया देवी, सुमन दिगारी, झूली देवी, कमला देवी, रेशमा देवी, निर्मला खनका, हीरा देवी, कलावती देवी आदि थे।