फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी पाये को गणित की मान्यता देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजीआईसी पाये को गणित की मान्यता देने की मांग
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड मुख्यालय के सबसे पुराने परमानंद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये को विज्ञान वर्ग की मान्यता मिले 15 साल से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन, कॉलेज को आज तक गणित विषय की मान्यता नहीं मिल सकी है। कॉलेज में इंटरमीडिएट में गणित नहीं होने से गणित विषय में रुचि रखने वाली छात्राओं को अन्य कॉलेजों में प्रवेश लेने या फिर जीव विज्ञान पढ़ने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

दर्शानी गांव निवासी हरीश चंद्र पांडे ने विद्यालयी सचिव उत्तराखंड शासन को भेजे फैक्स में कॉलेज को एक जुलाई तक गणित विषय की मान्यता देने की मांग की है। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन का एलान किया है। विधायक चंदन दास ने बताया कि जीजीआईसी पाये को गणित विषय की मान्यता दिलाने के संबंध में वह शीघ्र शिक्षा मंत्री ओर शिक्षा सचिव से वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें