हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में तीन घंटे में तीन एक्सरे होने के बाद मशीन फिर ठप हो गई। एक्सरे मशीन ठप होने के कारण मरीजों को फिर निराश लौटना पड़ा।
बेस अस्पताल में एक्सरे मशीन कक्ष के बाहर लगे बिजली के पोल की केबल में 12 अप्रैल को अचानक आग लग गई थी। केबल में आग लगने के कारण एक्सरे मशीन का ट्रांसफार्मर जल गया था। सोमवार सुबह ही एक्सरे मशीन ठीक हुई थी। तीन घंटे मशीन चली और तीन एक्सरे ही हो पाए थे कि एक्सरे मशीन दोबारा ठप हो गई। एक्सरे मशीन में लगने वाला तार दूसरी जगह से फुंक गया है। एक्सरे मशीन खराब होने की सूचना इंजीनियर को दी गई है। कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एसके शाह का कहना है कि मशीन जल्द ही ठीक करवाई जाएगी।
तीन घंटे में तीन एक्सरे, फिर मशीन ठप
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में ठीक होते ही जवाब दे गई एक्सरे मशीन
डायरिया के 12 मरीज भर्ती
हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में डायरिया के 12 मरीजों को भर्ती कराया गया है। मंगलवार को डायरिया से एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। डायरिया पीड़ित बच्चे प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में आज डायरिया पीड़ित बच्चों को भर्ती किया गया।