फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 लोगों ने कराया कैंप में उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उजाला हॉस्पिटल में लगे निशुल्क कैंप में 140 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। शाम चार बजे तक कैंप में भीड़ रही और चिकित्सक रोगियों का उपचार करते रहे। कैंप में 50 प्रतिशत छूट पर रोग से संबंधित जांचें की गईं जबकि जरूरतमंद रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी बांटी गईं।
विज्ञापन

स्थानीय उजाला हॉस्पिटल में सुबह से ही रोगियों की भीड़ जुटी, जो शाम चार बजे तक लगी रही। दोपहर एक बजे तक सौ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया था, जो दोपहर तीन बजे तक चला। दिनभर में 140 लोगों ने इस कैंप में स्वास्थ्य लाभ लिया और उचित परामर्श लिया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नूूपुर सिन्हा, डॉ. सुधा पाटनी ने बच्चेदानी, अंडेदानी की रसौली, बच्चेदानी की सूजन, मासिकधर्म की अनियमितता संबंधी रोगी देखे। जनरल फिजीशियन डॉ. प्रसून कुमार ने रोगियों को मधुमेह, थायरॉइड विकार, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी, जिगर, गुर्दा रोग आदि सभी प्रणालीगत बीमारियों का चिकित्सकीय परामर्श दिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एम रेलकर ने सभी प्रकार के फ्रेक्चर मैनेजमेंट, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी, ऑर्थराइटिस मैनेजमेंट संबंधी रोगों का परामर्श दिया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजनीकांत ने एनीमिया, विटामिन की कमी, कुपोषण, थायरॉइड, त्वचा रोग, मनोग्रंथि, हृदय रोग, एलर्जी, दौरे, मानसिक बहरापन, कम सुनना आदि के रोगियों को परामर्श दिया। इस दौरान चिकित्सकों ने कई रोगियों से बीपी, शुगर, ईसीजी जांच कराने को कहा। अस्पताल में इन सभी जांचों के शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई।
विज्ञापन


कैंप में 140 लोगों ने कराया उपचार
उजाला हॉस्पिटल में लगे कैंप में रोगियों को निशुल्क दवाइयां बांटी गईं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें