फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की टीम ने सेंट थेरेसा स्कूल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शिक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नैनीताल रोड स्थित सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर पाठ्य पुस्तकों की जांच की। पड़ताल में इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी कि विद्यालय द्वारा निजी प्रकाशकों की किताबें लेकर आने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिकायत मिली थी कि सेंट थेरेसा स्कूल में उच्चन्यायालय द्वारा एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों के संबंध में दिए गए निर्णय का पालन नहीं किया जा रहा है। जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) गोपाल स्वरूप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हीरा लाल गौतम एवं खंड शिक्षा अधिकारी (हल्द्वानी) हरेंद्र मिश्रा की टीम शनिवार को प्रात: साढ़े दस बजे द्वारा स्कूल पहुंची। खंड शिक्षा अधिकारी मिश्रा ने बताया कि प्रधानाचार्य फादर रायल एंथोनी ने बताया कि विद्यालय में एनसीइआरटी पुस्तकों को ही अनिवार्य किया गया है।
अन्य किताबों की सूची जरूर उपलब्ध कराई गई है जो अनिवार्य नहीं की गई है। इस तरह का मेसेज विद्यालय द्वारा अभिभावकों को भेजा गया है। टीम ने कक्षाओं का अवलोकन भी किया। छात्रों के बस्ते में रखी हुई पुस्तकों को भी देखा गया जिसमें एनसीइआरटी के अलावा भी पाठ्य पुस्तकें मिली लेकिन छात्रों से पूछने पर उन्होंने कहा कि यह पाठ पुस्तक वे अपनी मर्जी से लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें