फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख ठगे

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
हल्द्वानी। होटल मैनेजमेंट कर चुके एक युवक से रूस के होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये ठग लिए गए। जब नौकरी नहीं लगी तो उसे ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


बरेली रोड के रहने वाले युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसने आम्रपाली इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वह पूना के एक होटल में काम करता था। वहां उसकी दोस्ती होटल में काम करने वाले एक युवक से हो गई। युवक भी हल्द्वानी का रहने वाला था इसलिए घुलने मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई। आरोप है कि युवक ने उसे मास्को (रूस) में एक होटल में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

इस पर युवक को तीन लाख रुपये दे दिए गया। आरोप है कि उसे कामर्शियल वीजा पर रूस भेजा गया और तीन महीने तक एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया। जब भी वह नौकरी की बात करता तो युवक आजकल में टाल देता। तीन माह बाद वीजा खत्म होने पर वह भारत लौट आया। युवक के अनुसार जब रुपये वापस मांगे तो आनाकानी की जाने लगी। युवक ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें