फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलियागांव में मकान में हुए अग्निकांड में लाखों का सामान स्वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। विकास खंड के जंगलियागांव क्षेत्र में रविवार दोपहर वर्षों पुराने एक मकान में आग लग गई। इस अग्निकांड में मकान में रखे रोजमर्रा के सामान समेत मकान के एक हिस्से में रखे बल्ली, तख्ते आदि जलकर स्वाह हो गए। ग्राम प्रधान ने अग्निकांड की सूचना पट्टी पटवारी को दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने बताया कि जंगलियागांव निवासी देवकी देवी पत्नी स्व. दीवान सिंह गांव में अपने वर्षों पुराने मकान में अकेली रहती है। रविवार दोपहर देवकी देवी लकड़ी बीनने के लिए पास के जंगल में गई थी। तभी आसपास के लोगों ने उसके मकान से धुआं उठते देखा। ग्रामीणों के पास पहुंचने तक आग की लपटों ने पूरे मकान को अपनी जद में ले लिया और देखते ही देखते मकान स्वाह हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पीड़िता देवकी देवी के मुताबिक मकान में उसका रोजमर्रा की जरूरत के सामान, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न, बर्तन आदि के अलावा वर्षों पुरानी बल्ली, तख्ते आदि थे जो अग्निकांड में स्वाह हो गए। देवकी देवी के मुताबिक अग्निकांड में करीब ढाई लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह कुल्याल ने जिला प्रशासन से देवकी देवी को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें