फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में होंगे राज्य ओलंपिक खेल

विज्ञापन
sports shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। चतुर्थ राज्य ओलंपिक खेलों के आयोजन पर राज्य ओलंपिक समिति ने मुहर लगा दी है। राज्य ओलंपिक खेल रुद्रपुर में 10 से 13 नवंबर तक होंगे। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में 25 खेलों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि 10 से 13 नवंबर तक राज्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य के करीब पांच हजार खिलाड़ी व स्टाफ शामिल होंगे। राज्य खेलों में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के पास स्थायी निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने सभी खेल संघों को प्रतियोगिता में पूरी तैयारी के साथ टीम व खिलाड़ी भेजने को कहा है।

इन खेलों को शामिल
एथलेटिक्स, हैंडबाल, वॉलीबाल, जूडो, ताइक्वांडो, कुश्ती, बॉक्सिंग, खो-खो, जिम्नास्टिक, फुटबाल, फेंसिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, बास्केटबाल, सेलिंग, स्वीमिंग, घुड़सवारी, हाकी, साइकिलिंग, कबड्डी, वेट लिफ्टिंग, क्याकिंग एंड कैनोईंग और वुशु
विज्ञापन


मुख्य संरक्षक होंगे डीएम व एसएसपी
राज्य ओलंपिक खेलों के लिए ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। पीएसी 31वाहिनी के सेनानायक मुख्तार मोहसिन, 46वीं वाहिनी के सेनानायक एसके मीणा, जिला क्रीड़ाधिकारी डॉ. राशिका सिद्दीकी व सीटीओ बीएस कांडपाल को भी आयोजन समिति के सदस्य होंगे। प्रशासन भी खेलों के आयोजन में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें