फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर काम करते नहीं और अधिकारी कार्रवाई

विज्ञापन
doctor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक ओर स्वास्थ्य महकमा डाक्टरों की कमी का रोना रो रहा है तो दूसरी ओर वर्षों से नदारद डाक्टरों पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मरीज डाक्टरों की कमी से हलकान हैं। डाक्टर नियुक्ति के बाद काम करते नहीं हैं और अधिकारी भी चुप रहते हैं।
विज्ञापन

डाक्टरों की कमी से कुमाऊं के सभी छह जिले जूझ रहे हैं। सबसे अधिक संख्या में डाक्टरों की कमी ऊधमसिंह नगर में हैं। पहाड़ के जिलों में भी बांडेड संविदा और अन्य संविदा पर कार्यरत डाक्टर वर्षों से नदारद हैं। जबकि नियमित नियुक्ति वाले डाक्टरों के पद भी खाली पड़े हैं।

जिला स्वीकृत पद रिक्त पद
नैनीताल 270 94
अल्मोड़ा 199 66
पिथौरागढ़ 166 64
ऊधमसिंह नगर 214 126
चंपावत 94 46
बागेश्वर 93 28

- बांडेड एवं अन्य संविदा के रिक्त पद
नैनीताल 18, पिथौरागढ़ 34, ऊधमसिंह नगर 92, चंपावत 36, बागेश्वर 12।


सभी की जांच चल रही है। स्वास्थ्य महानिदेशालय को नदारद डाक्टरों की पूरी सूची भेजी है। महानिदेशालय स्तर पर ज्वाइन करने के बाद सेवा न देने वालों को बर्खास्त किया गया है। पीजी पूरा करने वाले कुछ चिकित्सकों ने ज्वाइन भी किया है।
विज्ञापन

डॉ. आरके पांडे, चिकित्सा-स्वास्थ्य निदेशक, कुमाऊं


मातहतों के स्तर पर पूरी सूचना नहीं दी जा रही है। शीघ्र ही दोबारा सूचना मांगी जाएगी। सूचना मिलने पर प्रक्रिया पूरी करते हुए तत्काल बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. टीसी पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें