फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोविशिल्ड की 12 हजार डोज पहुंची

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
कोविशील्ड की 12 हजार डोज पहुंची
विज्ञापन

हल्द्वानी। जिले में कोविशील्ड की 12 हजार डोज पहुंच चुकी है। सोमवार को 18 वर्ष से 44 और 44 से ऊपर के करीब 8100 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोविशील्ड की 12 हजार डोज आ चुकी है। सोमवार को 11 35 स्थानों में वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। (संवाद)
कोरोना के नौ नए मरीज मिले
हल्द्वानी। जिले में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के नौ नए मामले सामने आए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोरोना संक्रमित चार भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है। जनरल बीसी जोशी कोविड केयर सेंटर में कोई मरीज भर्ती नहीं है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सुशीला तिवारी अस्पताल में ब्लैक फंगस के कोई मरीज भर्ती नहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सक्सेना बने एसटीएच के एमएस
हल्द्वानी। डॉ. संदीप राज सक्सेना को सुशीला तिवारी अस्पताल का नया चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) बनाया गया है। डॉ. अरुण जोशी के मेडिकल कॉलेज का प्राचार्य बनने के बाद यह पद रिक्त था। डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शासन से नई नियुक्ति होने तक डॉ. संदीप राज सक्सेना को एमएस का दायित्व सौंपा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें