भीमताल (नैनीताल)। जिले में आपदा से क्षतिग्रस्त प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 12 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के साथ विद्यालयों के भवन निर्माण के साथ कक्षा कक्षों का निर्माण किया जाएगा।
जिले में इस बार आपदा से प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को नुकसान पहुंचा है। आपदा से हुए नुकसान का शिक्षा विभाग की ओर से आकलन किया गया था। विभाग की ओर से 12 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन से धनराशि जारी होते ही स्कूलों की दशा सुधारी जाएगी। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बताया कि मानसून सीजन में विद्यालयों को नुकसान पहुंचा है। प्रस्ताव पास होते ही विद्यालयों में मरम्मत कार्य कराए जाएंगे।