नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में बृहस्पतिवार को प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल की ओर से अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के तहत राइंका भूमियाधार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर लगाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में बचाव के बारे में जानकारी दी। अग्निमशन उपकरणों का प्रयोग और सीपीआर देने की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्राधिकरण के कार्यों को भी जाना। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, मोटर वाहन अधिनियम, बाल विवाह, नशा उन्मूलन समेत उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया गया। शिविर में यशवंत कुमार, भावना बिष्ट, दरबान सिंह, महेंद्र भंडारी, प्रदीप मेहता, हर्ष कुमार, रोहित कुमार, नवीन पांडे, रवींद्र सिंह आदि रहे।