फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: जिले के 112 आंगनबाड़ी सुपोषित श्रेणी में

Sun, 04 May 2025 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। प्रदेश भर में नैनीताल जिले की सबसे अधिक 112 ग्राम पंचायतों का चयन सुपोषित ग्राम पंचायतों के लिए हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से चयनित ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्र का जिला प्रशासन की ओर से भौतिक सत्यापन सही पाया गया है। अब केंद्र सरकार अपने स्तर से सत्यापन करेगी। इसके बाद बाद अंतिम सूची तैयार कर एक लाख का पुरस्कार हर आंगनबाड़ी केंद्र को दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार ने पोषण ट्रेकर एप के जरिए प्रदेश की 416 ग्राम पंचायतों का चयन किया था। इसमें नैनीताल की 113, ऊधमसिंह नगर 110, देहरादून 43, अल्मोड़ा 09, बागेश्वर 10, चमोली 13, चंपावत 09, हरिद्वार 34, पौड़ी गढ़वाल 06, पिथौरागढ़ 03, रुद्रप्रयाग 12, टिहरी गढ़वाल 23 और उत्तरकाशी की 31 ग्राम पंचायतें चयनित हुई थी। सीडीओ अशोक कुमार पांडे के स्तर से ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने पर 112 आंगनबाड़ी केंद्र सही पाए गए।
सत्यापन के दौरान पिछले तिमाही में 21 दिनों तक आंगनबाड़ी केंद्र खुले मिले। चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में 50 लाभार्थी पाए गए, चयनित आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था और शौचालय व्यवस्था मिलने समेत अन्य मानक सही पाए गए। सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक 112 ग्राम पंचायतें सुपोषित ग्राम पंचायतों के लिए चयनित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों की आंगनबाड़ी केंद्रों में स्थित सही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें