फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी में उगा ट्यूलिप

विज्ञापन
Tulip Garden
विज्ञापन
हल्द्वानी। हालैंड (नीदरलैंड) का खूबसूरत ट्यूलिप का फूल हल्द्वानी में उग गया है। वन अनुसंधान की नर्सरी में यह खूबसूरत फूल खिला है। वनाधिकारियों के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा हल्द्वानी में भी ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है।
विज्ञापन

वन संरक्षक अनुसंधान संजीव चतुर्वेदी के अनुसार दिल्ली सरकार की एक एजेंसी के माध्यम से नीदरलैंड के ट्यूलिप के बल्ब मंगाने और उसको तैयार करने की कोशिश पिछले साल नवंबर से शुरू की गई। हल्द्वानी और उच्च हिमालय क्षेत्र मुनस्यारी इसका ट्रायल शुरू किया गया। हल्द्वानी की नर्सरी में 90 प्रतिशत अंकुरण हो गया है। यही नहीं आठ अलग-अलग रंगों में ट्यूलिप के बल्ब मंगाए गए थे, उसमें सफेद समेत चार अलग-अलग रंगों वाले फूल खिल भी गए है। यह एक बड़ी उपलब्धि है।

हालैंड का ट्यूलिप, हल्द्वानी में उगा
वन अनुसंधान को मिली सफलता, कश्मीर में है ट्यूलिप गार्डन, अब हल्द्वानी में बनाने की योजना

वन अनुसंधान में ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना
हल्द्वानी। वन अनुसंधान नर्सरी प्रभारी मदन बिष्ट के अनुसार ट्यूलिप कश्मीर जैसी आबोहवा में होता है, जो भाबर में तैयार हो गया है। इसे अभी केवल ट्रायल के तौर पर लगाया गया है, भविष्य इसमें और बड़े पैमाने पर पर्यटन स्थल (पहले चरण नैनीताल के पास ज्योलीकोट और सड़ियाताल) आदि जगहों पर भी लगाने के साथ ही हल्द्वानी में ट्यूलिप गार्डन बनाने की योजना है। खिले हुए फूलों को देखने के लिए लोग भी आ रहे हैं। नर्सरी में इसी तरह पर्वतीय क्षेत्रों में ही होने वाली कई अन्य और प्रजातियों को भी तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें